BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2026, 12:57 pm
KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से रोशन हुआ नीमच, सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, किलेश्वर महादेव मंदिर में 50 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्जवलित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ का जिले में शुभारंभ हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के शुभारंभ अवसर पर नीमच के किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 50 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने घरों एवं उद्यमों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

‘आशीर्वाद के दीप’ कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के नागरिकों, हितग्राहियों एवं स्थानीय समुदायों ने सहभागिता की। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान जिले में स्वास्थ्य, जनकल्याण, स्वच्छता, जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में माहभर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा विभिन्न गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

किलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग विवेक पोरवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE