BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 5:19 pm
NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सेवा संकल्प, जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, सांसद सीपी जोशी ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित शिविर में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सहभागिता की। पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ सांसद सी.पी. जोशी ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के उपचार में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

शिविर में जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद एवं कार्यक्रम संयोजक सुभाष शर्मा ने भी रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं ने सेवा भावना के साथ सहभागिता करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल सुखवाल, कार्यक्रम संयोजक सुभाष शर्मा, सुधीर जैन, मनोज पारीक, नंदकिशोर लोहार, आशीष सिकलीगर, तारावती धाकड़, कार्यक्रम सह संयोजक शुभम सुखवाल, रेखा रानी तिवारी, प्रिंस शर्मा, लविश मुंदड़ा, रमेश सुथार, अभिषेक चांवला, धीरज सुखवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE