देवरी खवासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा बालाजी मंदिर परिसर में 251 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश जोशी सहित वरिष्ठजन एवं युवाओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल रहा।