नीमच। नीमच निवासी बोरखेड़ी वाले मंगल परिवार के राजेंद्र मंगल के पौत्र एवं युगल मंगल के सुपुत्र लावण्य मंगल ने रतलाम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सक बनने का गौरव हासिल किया है।
डॉ. लावण्य मंगल की प्रथम नियुक्ति शासकीय जिला चिकित्सालय, नीमच में हुई है। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।