BREAKING NEWS
NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2026, 10:27 am
BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68 हजार रुपए नकद के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार से डोडाचूरा बरामद, भागे एक आरोपी को किया नामजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक हुंडई क्रेटा और एक स्विफ्ट कार, 68 हजार रुपए नकद तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी के भागने पर उसे नामजद किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं गंगरार वृताधिकारी उदयसिंह के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

गुरुवार को थानाधिकारी तुलसीराम मय जाप्ते के साथ मोची मार्केट स्टेशन, गंगरार में चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर से आ रही एक हुंडई क्रेटा कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने रुकवाया। पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार से दो युवक उतरकर भागने लगे।

पुलिस ने क्रेटा कार में सवार दोनों युवकों को डिटेन किया तथा कांस्टेबल बाबूलाल और दिनेश चौधरी को भागे युवकों का पीछा करने भेजा। पुलिस ने भाग रहे युवकों में से एक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान क्रेटा कार में सवार युवकों के स्विफ्ट कार की एस्कॉर्टिंग करने की बात सामने आने पर दोनों वाहनों की तलाशी ली गई।

तलाशी में स्विफ्ट कार से 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तथा क्रेटा कार से 68 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने डोडाचूरा, नकदी और दोनों वाहनों को जब्त कर तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। भागे हुए एक आरोपी को नामजद कर प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जब्त सामग्री-
- 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा
- एक हुंडई क्रेटा एवं एक स्विफ्ट कार
- 68 हजार रुपए नकद
- तीन मोबाइल फोन

गिरफ्तार आरोपी-

कमलेश पुत्र गोटूलाल जाट, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोदियाणा, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़।
कुलदीप उर्फ मनीष पुत्र शिवलाल जाट, उम्र 18 वर्ष, निवासी पावटिया, थाना चंदेरिया, जिला चित्तौड़गढ़।
गणेश पुत्र रूपचंद सुथार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सांदोलिया, थाना अराई, जिला अजमेर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमरू थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई बालमुकुंद, कांस्टेबल रोहिताश, बाबूलाल, दिनेश चौधरी एवं चालक भेरूलाल।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE