शाजापुर। भगवान श्री देवनारायण प्रकटोत्सव (छठ) के पावन अवसर पर गुर्जर समाज द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में समाजजनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। शोभा यात्रा के दौरान शामिल विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने साहसिक और अद्भुत शारीरिक करतब दिखाए, जिसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए।
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्टॉल लगाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों पर समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ललिया गुर्जर समाज के युवाओं, ने बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों में इस यात्रा में शिरकत की। डीजे की धुन और धार्मिक भजनों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और समाज के स्वयंसेवकों पुलिस ने मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस आयोजन ने शहर में आपसी सौहार्द और संस्कृति की एक अनूठी मिसाल पेश की, जिसका समापन धार्मिक अनुष्ठान साथ हुआ।