निंबाहेड़ा। लोकदेवता श्री पाबूजी राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय नायक महासभा (मेवाड़) की ओर से निंबाहेड़ा में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान से शुरू हुई रैली को राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने ध्वज दिखाकर हरी झंडी रवाना किया। रैली निंबाहेड़ा से गांव बारू, तहसील राशमी के लिए रवाना हुई।
रैली के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में नायक महासभा के पदाधिकारी, समाजजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजजनों में जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आया। उदयलाल आंजना ने सभी समाजजनों को श्री पाबूजी राठौड़ के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान वाहन रैली के रथ पर विराजित श्री पाबूजी राठौड़ की तस्वीर पर आंजना ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी एवं जिला कांग्रेस महासचिव मनोज पारख ने भी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नायक महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उदयलाल आंजना सहित कांग्रेस पदाधिकारियों का माल्यार्पण, साफा बंधवाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इसके बाद आंजना ने ध्वज पताका दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय नायक महासभा के चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार नायक, भोपाजी रामप्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल नायक, कोषाध्यक्ष प्रकाश नायक, जिला महासचिव ललित नायक, जिला सचिव दशरथ, युवा जिला अध्यक्ष दशरथ नायक, सह सचिव सरवन नायक, युवा उपाध्यक्ष बलवंत, तहसील अध्यक्ष शंभूलाल, उपाध्यक्ष रामपाल, जिला संगठन मंत्री धर्मराज, तहसील संगठन मंत्री प्रेम, बड़ी सादड़ी अध्यक्ष भरत, समाजसेवी पिंटू सहित अभिषेक, राहुल, राजकुमार, पप्पूलाल, भारत, पुष्कर, सुरेश समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।