रघुनाथगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितंबर को शासकीय हाई स्कूल रघुनाथगढ़ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ प्रार्थना सभा कक्ष में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
भाषण प्रतियोगिता में शिक्षक रमजान अली के निर्देशन में पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कुमारी शकुन्तला ने प्रथम, कुमारी राहिनी ने द्वितीय और कुमारी विद्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में मीनाक्षी सरगरा एवं मंगल सिंह चंद्रावत के निर्देशन में 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नरेंद्र, रजिना एवं दिलीप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता विद्यार्थियों को दीपक चरपोटा के सहयोग से प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एस.एन. धाकड़ ने की, जबकि आभार बगदीराम पाटीदार ने व्यक्त किया।