नीमच। शहर के ऐतिहासिक एवं एकमात्र खुले क्रमांक-2 खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर पिछले 30 दिनों से आंदोलन कर रही खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने की कोशिश की। हालांकि, समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही रोक दिया गया और मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।
समिति के अनुसार, शहर के खेल मैदान क्रमांक-2 को बचाने के लिए जुलाई 2026 से शांतिपूर्ण एवं चरणबद्ध जनआंदोलन चलाया जा रहा है। समिति का कहना है कि शहर में अन्य स्थान उपलब्ध होने के बावजूद सीएम राइज स्कूल का निर्माण खेल मैदान में किया जा रहा है।
समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया। समिति ने खेल मैदान को सुरक्षित रखने और निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है।