सरवानिया महाराज। शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता ऐवरा के सेवक ओंकारलाल माली का शनिवार तड़के 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्वर्गीय ओंकारलाल माली गणपतलाल माली के भतीजे, प्रह्लाद, गौतम एवं गोपाल के भाई तथा प्रकाश, अर्जुन भाजपा मण्डल अध्यक्ष, गोरधन, बबलू माली पत्रकार, जीवन, दीपक एवं राहुल के अंकल थे। श्री माली खेमराज, गिरधारी एवं प्रेमचंद (तुलसीराम) के पिता तथा हितांश एवं निर्मल के दादा जी थे। श्री माली के निधन से परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे निवास स्थान ऐवरा माता मंदिर के पीछे राणावत छात्रावास गली से निकलेगी जो नीमच-सिंगोली रोड स्थित श्री काल भैरव मुक्तिधाम ले जाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।