भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का अंतिम दौर जारी है। चक्रवाती हवाओं के सक्रिय तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बौछारों का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 22 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
अब तक 89.3% बारिश का कोटा पूरा
इस मानसून सीजन में मध्यप्रदेश में अब तक 33.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो प्रदेश के औसत बारिश के कोटे का करीब 89.3 प्रतिशत है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश का कोटा अभी पूरा नहीं हुआ है। अब तक हुई बारिश से खरीफ फसलों को भी राहत मिली है।
मानसून विदाई की ओर
मानसून सीजन के समाप्त होने में अब करीब 11 दिन शेष हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौजूदा चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, बौछार और गरज-चमक का दौर रह सकता है। फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम है। इसके बाद प्रदेश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं।