BREAKING NEWS
NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2026, 11:08 am
BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल ट्रेन, गुजरात व यूपी जाने वालों को मिलेगा फायदा, त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। यात्रियों की सुविधा और त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रतलाम रेल मंडल से होकर बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का रतलाम स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। यह ट्रेन स्पेशल किराये के साथ संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी अनारक्षित वीकली स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन रतलाम स्टेशन पर शनिवार रात 8.30 बजे पहुंचेगी और 8.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।

8 अक्टूबर से चलेगी बढ़नी-बांद्रा ट्रेन
वापसी में ट्रेन नंबर 05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को शाम 7.45 बजे बढ़नी से रवाना होगी। ट्रेन शुक्रवार को रतलाम पहुंचेगी। यहां शाम 7.20 बजे आगमन और 7.30 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद शनिवार सुबह 6.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन का बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह, आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE