BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2026, 11:01 am
KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. सनवर पटेल ने जताया आभार, कहा- संगठन के प्रति समर्पण के साथ सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेगा अल्पसंख्यक मोर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम निवासी इब्राहिम शेरानी को मध्यप्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शेरानी इससे पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नियुक्ति के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई दी जा रही है।

मध्यप्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने इब्राहिम शेरानी की नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन की गतिविधियों में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

डॉ. पटेल ने कहा कि इब्राहिम शेरानी अनुभवी संगठनकर्ता हैं। वे पूर्व में मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा रतलाम जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे रतलाम जिले की अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि शेरानी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। डॉ. पटेल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सनवर पटेल
अध्यक्ष, मध्यप्रदेश बोर्ड एवं प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE