BREAKING NEWS
KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2026, 3:21 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड से सीधे पहुंचे कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी का अवलोकन कर ‘सेवा से संकल्प’ अभियान का किया शुभारंभ, मौके पर लगा नेता नेताओं का जमावड़ा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नीमच पहुंचने के बाद सीएसबी अग्रोहा भवन स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। यहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री यहां ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, रक्तदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही पात्र बहनों को स्कूटी तथा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रामपुरा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। वे ग्राम बासी स्थित डीबीएल हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ग्राम बूज जाएंगे। यहां चीता परियोजना के गेट क्रमांक-4 पर आयोजित कार्यक्रम में कूनो से गांधीसागर लाई गई मादा चीता CCB-2 को रिलीज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE