उज्जैन। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने धर्मनगरी उज्जैन पहुंचकर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाबा महाकाल से देश की समृद्धि एवं जन-कल्याण की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था बेहद सुलभ
मंदिर आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का अंगवस्त्रम एवं प्रसाद भेंट कर आत्मीय स्वागत व सत्कार किया। भगवान महाकाल के सुगम दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था बेहद सुलभ, सुव्यवस्थित और सराहनीय है। उन्होंने इस उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए मंदिर समिति और स्थानीय जिला प्रशासन की खुलकर प्रशंसा की।
सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत किया
जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका भव्य स्वागत और सत्कार किया। दर्शन के बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि ने मंदिर की व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर करते हुए मंदिर समिति और जिला प्रशासन की जमकर तारीफ की।