BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2026, 1:38 pm
BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले- सरकार का दायित्व है अधिकार संपन्न शिक्षा देना, 2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए, बीजेपी के कुकर्मों के लिए उन्हें साधुवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े जिन मुद्दों को उठाया है, उन्हें जनता अपना मुद्दा मान रही है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए इंदौर की जनता, मीडिया, सिख समाज, आईडीए, पुलिस और जिला प्रशासन का साधुवाद किया। वहीं उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ की आवाज अब रुकने वाली नहीं है और इसे प्रदेश के हर जिले तक ले जाया जाएगा।


सत्ताधारी दल को मुद्दों पर बात करने की सलाह
इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि विद्यार्थियों को अधिकार संपन्न और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मध्यप्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर पहल किए जाने की बात कही। पटवारी ने भाजपा नेताओं के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी और सत्ताधारी दल को सकारात्मक सोच के साथ मुद्दों पर बात करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के करीब दो साल यानी लगभग 800 दिन अभी बाकी हैं। उन्होंने एक बार फिर 28 में सरकार बनने की बात दोहराई।


हमारा उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं
जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि “छात्रों की गूंज का कार्यक्रम समाप्त हो जाए, ऐसा नहीं है। अब मध्यप्रदेश के हर जिले में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम किया जाएगा। हमारा उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।” उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनावी नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह लड़ाई बच्चों और अभिभावकों की है। पटवारी ने आईडीए, पुलिस और जिला प्रशासन, मीडिया और सभी लोगों का साधुवाद किया।


रोजगार के मुद्दे पर चीन का उदाहरण दिया
साथ ही सरकारी विभागों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह इंदौर की परंपरा नहीं रही है कि विपक्ष का नेता शहर में आए तो उसके कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा पहुंचाई जाए। उन्होंने राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चेहरों को देखने के बजाय मुद्दों पर बात की जानी चाहिए। रोजगार के मुद्दे पर पटवारी ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक घंटे में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जाती है। उन्होंने आंकड़ों को लेकर भी सरकार से सवाल किए और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर गंभीरता से काम होना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE