नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करीब दो घंटे की देरी से नीमच स्थित सीआरपीएफ के हेलीपैड पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, सीआरपीएफ कमांडेंट और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाहन काफिले के साथ सीआरपी चौराहा होते हुए सीएसवी अग्रोहा भवन पहुंचे। रास्ते में कई समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का उन्होंने जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं और स्टॉल लगाने वाले लोगों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली और स्टॉल संचालकों का हौसला बढ़ाया।