सांगा खेड़ा माताजी। गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण को लेकर सांगा खेड़ा माताजी में समाज की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन और युवा शामिल हुए। छात्रावास निर्माण को लेकर समाजजनों ने सहयोग राशि की घोषणाएं करते हुए निर्माण कार्य को गति देने पर चर्चा की।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों की ओर से छात्रावास निर्माण के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की गई। इसके अलावा कई समाजजनों ने भी अपनी ओर से आर्थिक सहयोग की घोषणा की।
सहयोग राशि की घोषणा करने वालों में कचरूलाल गुर्जर, बड़ोदिया ₹51 हजार, कैलाश गुर्जर, गायरी गुड़ा ₹51 हजार, वगतराम करूलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मालखेड़ा ₹1 लाख 1 हजार, शिवलाल गुर्जर, सरपंच राजपुरा ₹51 हजार, मानसिंह गुर्जर, मनासा (बागरेड़) ₹1 लाख 1 हजार, डॉ. गोवर्धन पिता भेरूलाल, बरलाई मालखेड़ा ₹51 हजार, कैलाश चेंसुख गुर्जर, बंदड़ा ₹51 हजार, भेरूलाल पिता मोतीलाल गुर्जर, नारी ₹51 हजार और गोवर्धन पिता कारूलाल गुर्जर, नारी ₹51 हजार शामिल हैं।
समाजजनों ने कहा कि छात्रावास का निर्माण समाज के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में शिक्षा, युवाओं के भविष्य और समाज की एकजुटता को लेकर भी चर्चा की गई। समाज के लोगों ने सामूहिक सहभागिता के साथ निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
गांव-गांव में समितियों का गठन
बैठक के दौरान आसपास के गांवों में समितियों का गठन किया गया और उनके संरक्षकों की घोषणा की गई। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने छात्रावास निर्माण के लिए गांव-गांव से सहयोग जुटाने तथा समाज को एकजुट करने पर जोर दिया।
बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आगामी बैठक को लेकर भी जानकारी दी गई। समाजजनों ने एकता, सहयोग और समाज उत्थान के उद्देश्य से छात्रावास निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।