चित्तौड़गढ़। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत महान सेवा संस्थान के सहयोग से ग्राम शिरडी में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं ने अपने घरों में तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही गांव के 15 कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण किट वितरित की गईं। महिलाओं को संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, महिला सुपरवाइजर, सीएचओ, सीएसआर एवं एनजीओ टीम, ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान 60 से अधिक धात्री एवं गर्भवती महिलाओं ने भी सहभागिता की।