BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2026, 10:56 am
NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का तप अभिनंदन, 30 दिन के उपवास मासखमण की तपस्या पूर्ण करने पर श्रीसंघ ने किया भावभीना अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्थानीय चंदनपुरा स्थित सुराणा आवास पर श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, समता युवा संघ, समता महिला समिति एवं समता बहू मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 30 दिन के उपवास मासखमण की तपस्या पूर्ण करने पर समता महिला समिति की अध्यक्ष सरोज सुराणा का भावभीना तप अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अभिनंदन पत्र, शाल, माला एवं उपरना ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। समारोह में आचार्य श्री रामेश, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि एवं पूर्वीश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 के आशीर्वाद एवं कृपा से मासखमण तप की अनुमोदना की गई। उपस्थितजनों ने तपस्वी सरोज सुराणा के मनोबल एवं तप पुरुषार्थ की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि सुराणा परिवार की दो बेटियां वर्तमान में बीकानेर में आचार्य श्री रामेश के चातुर्मास में दीक्षित होकर जैन शासन की प्रभावना कर रही हैं। चातुर्मास के दौरान अब तक विभिन्न तपस्वियों द्वारा जैन शासन की प्रभावना एवं तपस्या के माध्यम से प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने पर श्रीसंघ की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

अभिनंदन समारोह में संघ अध्यक्ष शंकरलाल सुराणा एवं सुराणा परिवार ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ संरक्षक हस्तीमल पोखरणा, नवल सिंह मोदी, शांतिलाल जरौली, मानमल भड़कतिया, मनोज नागौरी, राकेश चावत, प्रदीप सुराणा, महावीर जैन मंडल अध्यक्ष आदित्येंद्र सेठिया, पीयूष मोदी, करण सिंह सेठिया, समता युवा संघ अध्यक्ष अनूप पोखरना, महामंत्री अजय नागौरी, शुभम पोखरणा, निर्मल चंडालिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा मेहता, रेखा नागौरी, रंजना चंडालिया, रूपा चावत, चंदा सुराणा, वयोवृद्ध श्राविका चंदनबाला सुराणा, विमला कोठारी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE