कुकड़ेश्वर। नगर में गणेश उत्सव को लेकर धार्मिक उत्साह बना हुआ है। लोहार मोहल्ला गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समिति की ओर से प्रतिदिन बच्चों और मातृशक्ति के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम भगवान श्रीगणेश की आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होते हैं। आरती के बाद डांस, गरबा, फैंसी ड्रेस, वन मिनट गेम, मटकी फोड़ और चेयर रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता रहती है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक देवेंद्र तुगनावत, गजेंद्र कोचर एवं विनोद पोरवाल, समिति अध्यक्ष पवन पोरवाल सहित केशरीमल लोहार, प्रकाश पोरवाल, विक्रम लोहार, दुर्गेश लोहार, विजय सोलंकी, नवल सिंह हाड़ा, मुकेश जाट, राजू पोरवाल, मुकेश सोलंकी, बंटी सेन, कमल दलावरिया, जगदीश जाट, आशीष मंडवारिया, अनिल लोहार, हेमंत सोनी, रोहित मालवीय, तपन जैन एवं हर्षपाल सिंह हाड़ा सहित समिति सदस्य एवं मोहल्लेवासी सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पप्पू हाड़ा कर रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते पूरे लोहार मोहल्ले में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।