BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2026, 10:41 am
BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने 5 जिलों में 500 किलोमीटर चलेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरुआत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ एक बार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं। इस बार वे पदयात्रा के बजाय ‘रथ यात्रा’ निकालेंगे। बाबा बागेश्वर ने एक वीडियो जारी कर इस यात्रा का औपचारिक ऐलान किया है। यह रथ यात्रा आगामी नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 5 दिनों तक चलेगी। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के 5 जिलों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।


इन 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा
यह यात्रा मुख्य रूप से छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों को कवर करेगी। रूट चार्ट के अनुसार, यात्रा सबसे पहले पन्ना जिले के अमानगंज से शुरू होकर पवई, सागर, दमोह, हटा और टीकमगढ़ होते हुए आगे बढ़ेगी।


साधु-संतों का रहेगा समागम
वीडियो जारी कर बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस रथ यात्रा में देश भर से संत, महंत, महात्मा और साधु-संत शामिल होंगे। उन्होंने कहा, रथ यात्रा में साधु-संतों का कमंडल होगा और बागेश्वर धाम का मंडल होगा।


रात्रि विश्राम में होगा हवन-पूजन और संकल्प
यात्रा के दौरान हर दिन रात्रि विश्राम के समय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, भव्य हवन और अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की शपथ दिलवाई जाएगी। इस यात्रा को लेकर बागेश्वर धाम और संबंधित जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE