BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2026, 10:26 am
KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से जुटे हजारों कियोस्क संचालक, निश्चित मानदेय, सुरक्षा और संचालन खर्च की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क में किया धरना-प्रदर्शन, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश बैंक यूनियन के बैनर तले रविवार को राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर से आए बैंक मित्रों एवं कियोस्क संचालकों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे बैंक मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार एवं प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान बैंक मित्रों ने कहा कि कियोस्क संचालन में उन्हें कई तरह की आर्थिक एवं सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छतरपुर से पहुंचे बैंक मित्र अमित साहू ने बैंक मित्रों के लिए निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग रखी। वहीं शाजापुर से आए अशोक मंडोलिया, रोहित तिवारी एवं राहुल राठौर ने कियोस्क संचालन में होने वाले खर्चों के लिए सरकार की ओर से उचित सहायता एवं निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की।


बैंक मित्रों की प्रमुख मांगें
पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाः कियोस्क संचालकों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संचालन की समय-सीमा तय होः बैंक कियोस्क संचालन के लिए स्पष्ट एवं निर्धारित समय तय किया जाए।
निश्चित मानदेय लागू होः ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कियोस्क संचालकों के लिए दुकान किराया, बिजली, पानी, पंखे सहित अन्य आवश्यक खर्चों को ध्यान में रखते हुए निश्चित मानदेय निर्धारित किया जाए।
संचालन खर्च का भुगतानः बैंकिंग स्टेशनरी सहित बैंकिंग आउटलेट के संचालन में होने वाले आवश्यक खर्चों का उचित भुगतान किया जाए।


बैंक मित्रों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तीव्र किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE