मनासा। सनातन धर्माेत्सव परिवार, मंडी गेट मनासा द्वारा श्री गणेश जी के पांडाल में श्रद्धालुओं के लिए ‘हनुमान अंश’ मूवी का बड़े पर्दे पर प्रसारण करवाया गया। धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे और प्रसारण का लाभ लिया।
आयोजन के दौरान पांडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। समिति द्वारा किए गए इस आयोजन की नगर में चर्चा रही और लोगों ने इसकी सराहना की। समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ना बताया गया।
समिति अध्यक्ष योगेंद्र (मोनू) चौधरी ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।