BREAKING NEWS
SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2026, 12:05 pm
KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, महिलाओं एवं पुरुषों ने डीजे की धुन पर किया नृत्य, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। वीर तेजाजी महाराज की जन्मजयंती के अवसर पर सोमवार को दूदरसी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भगवान तेजाजी की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

प्रातः 8 बजे तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पंडा प्रकाशचंद्र सेन, सहायक रमेशचंद्र प्रजापति एवं देवनारायण भगवान के पुजारी किशनलाल धनगर ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नई आबादी शांतिनगर सहित गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान तेजाजी को नारियल एवं प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। विभिन्न चौराहों पर डीजे की धुन पर महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए, वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी आस्था व्यक्त की।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से केले के प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा पुनः तेजाजी मंदिर पहुंची। यहां भगवान तेजाजी की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE