गुना। क्षत्रिय नामदेव समाज की जिला स्तरीय बैठक बनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से समाज के पदाधिकारी एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने एडवोकेट संतोष नामदेव को सर्वसम्मति से क्षत्रिय नामदेव समाज का गुना जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया और पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि संतोष नामदेव के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा समाज की एकता और सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।