चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निकुंभ थाना पुलिस ने सात माह से फरार चल रहे एमडी पाउडर के कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिशचंद्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई।
थानाधिकारी प्रभुसिंह चुंडावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पालोद रोड, डूंगला से पालोद निवासी लक्ष्मण गाडरी पिता पेमाजी गायरी, उम्र 30 वर्ष, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब सात माह से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन हर बार वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाता था।
3.67 ग्राम एमडी पाउडर सप्लाई करने का आरोप-
पुलिस के अनुसार आरोपी लक्ष्मण गाडरी ने पूर्व में दिनेश कुमार पिता केवलचंद मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी फलासिया थाना इंगला तथा गोविंद पिता सोहनलाल मेघवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवली थाना इंगला, जिला चित्तौड़गढ़ को 3.67 ग्राम अवैध एमडी पाउडर सप्लाई किया था।
29 मार्च 2026 को डूंगला थाना पुलिस ने दिनेश कुमार और गोविंद के कब्जे से 3.67 ग्राम एमडी पाउडर बरामद कर प्रकरण दर्ज किया था। मामले की जांच निकुंभ थाना पुलिस द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान लक्ष्मण गाडरी का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा एमडी पाउडर की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम-
कार्रवाई में थानाधिकारी प्रभुसिंह, कांस्टेबल विजेश (1118), कांस्टेबल कमलेश (74) एवं कांस्टेबल थानसिंह (1312) शामिल रहे।
थानाधिकारी, पुलिस थाना निकुंभ