देवास। इटावा क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में इटावा निवासी फिरोज पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना इटावा क्षेत्र स्थित याराना ढाबे के पास की बताई जा रही है। हमले में फिरोज घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल फिरोज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं घायल फिरोज ने आरोप लगाया है कि विवाद के पीछे प्लाट पर कब्जा करने का मामला भी जुड़ा हुआ है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।