नीमच। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नीमच दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-40, बगीचा नंबर-07 में महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला एवं बाल सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य तथा बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता प्राप्त करने तथा संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। बालिकाओं को भी अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर एकता प्रेमी, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर चंदा साल्वी, केसवर्कर पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।