मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांक सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निर्धारित त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस का ताला खोलकर कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण कक्षों का जायजा लिया गया।
कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीलिंग की स्थिति का परीक्षण किया। साथ ही लॉगबुक और प्रवेश रजिस्टर का सत्यापन कर संबंधित रिकॉर्ड की जांच की।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।