देवरी खवासा। गांव देवरी खवासा स्थित खाखर देव मंदिर पर तेजा दशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। ग्रामवासियों ने मंदिर पहुंचकर खाखर देव महाराज के दर्शन किए और नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम को ग्रामवासियों एवं सत्संग प्रेमियों के सहयोग से भव्य भजन-जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर धर्मलाभ लिया। भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
तेजा दशमी के अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पर्व को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।