BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 11 मई की शाम 6 बजे से थम.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज, हवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 13 मई को होगा चौथे चरण.. <<     KHABAR : मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही का मामला,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के.. <<     KHABAR : संभाग में शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए.. <<     REPORT : नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के.. <<     NEWS : ब्राह्मण समाज आज धूमधाम से मनाएगा परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वाटिका में भगवान परशुराम की नई मूर्ति की.. <<     KHABAR : नगरपालिका द्वारा इन दिनों वार्ड नंबर 22.. <<     KHABAR : सकल ब्राम्हण समाज और परशुराम सेना मनासा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएम राइस विद्यालय जावद में भास्कर इको.. <<     KHABAR : सिंगोली हॉस्पिटल में देखने को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 3:07 pm
KHABAR : नगर परिषद कार्यालय डिकेन में लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन पत्र भरने की प्रकिया का हुआ शुभारंभ, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

डीकेन। आज नगर परिषद कार्यालय डिकेन में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने  की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस अवसर पर नगर डीकेन के प्रथम नागरिक अध्यक्ष श्रवण पाटीदार ने लाडली बहना योजना आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया ।उनके साथ मंच पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र खींचा ,पार्षद प्रतिनिधि नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप सोनी हरिसिंह, बगदीराम चौपड़ मनोहर भणावत, गोपाल जी गोरावत, नितेश सेन विनोद मंडावत ,शंकर लाल भांभी, गोवर्धन भील उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष श्रवण पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य उद्देश्य ये है कि राज्य की बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत बहनों को हर महीने 1000 रुपये कुल 12000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के मार्गदर्शन में हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। सभी का यही उद्देश्य है कि लाड़ली बहना योजना से आप सभी बहनें सशक्त ओर समृद्ध बने यही लक्ष्य है।
नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा बहनो के भाई और हम सब प्रदेश के बच्चों के मामा निरंतर प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रहे।इस योजना का यही उद्देश्य है आप सभी आत्मनिर्भर बने। आईटी सेल संयोजक नितेश सेन ने सभी मातृशक्ति को बधाई देते हुए कहा आप सभी बहनो के भाई हम सब के मामा प्रदेश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए लाडली बहना नामक योजना से हर नगर हर गांव की बहनें आत्मनिर्भर बने। इस अवसर पर नगर की लाड़ली बहने मातृशक्ति का श्रवण पाटीदार द्वारा स्वागत सम्मान किया व फार्म भरने कि प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा कार्यकर्ता, नगर के नागरिक, समस्त नगर परिषद् स्टाफगण मोजुद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE