BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले ठाकुर.. <<     VIDEO NEWS: अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, फिर भी.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अपने पिता के समर्थन में गांव गांव और शहर.. <<     KHABAR : सिंगोली में मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रणजीत हनुमान में भगदड़ से श्रद्धालु की मौत.. <<     BIG NEWS : विभागीय जांच के मामले में 30 जून तक करना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में हुआ समर.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नियुक्त मतदान.. <<     VIDEO NEWS: जिला चिकित्सालय के डॉक्टर कहते है.. <<     VIDEO NEWS: डॉक्टर का अपहरण कर अफीम केस में फ़साने की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्र के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत दिव्यांग और 85.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : यातायात पुलिस हटवाया अतिक्रमण, दुकान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 7:21 pm
KHABAR : जिले में नेशनल लोक अदालत के नोटिस की तामीली के संबंध में थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एडीआर भवन देवास में नोडल अधिकारी पुलिस विभाग, थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के सबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास निहारिका सिंह एवं तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कृष्णा परस्ते द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायालय से जारी किये गये सूचना पत्रों की समय पर तामीली किये जाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग लिये जाने के लिए आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ लिटीगेशन एवं प्रिलिटीगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कर विभागीय छूट का लाभ आमजन का प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, नोडल अधिकारी पुलिस विभाग संजय शर्मा डीएसपी, शहरी क्षेत्र कार्यपालन यंत्री दधिची रेवडिया, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण क्षेत्र जयेश भारती के साथ थाना प्रभारीगण पुलिस विभाग, आनंद दुबे सदस्य उपभोक्ता फोरम देवास, मयंक माधव उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE