BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 8:27 pm
KHABAR : मतदान दलों के प्रशिक्षक मई माह की इस तारीख को ईवीएम, वीवीपेट संचालन में रुकावट की दुरुस्ती के लिए सेक्टर अधिकारी के साथ रहेंगे फिल्ड में, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के मतदान दलों को प्रशिक्षण देने वाले विभिन्न प्रशिक्षक मतदान दिवस 13 मई को सेक्टर अधिकारी के साथ रहेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे क्षेत्र के मतदान केंद्र पर ईवीएम, वीवीपेट के संचालन में आ रही रुकावट को इन प्रशिक्षकों के माध्यम से तत्काल दुरुस्त कराया जा सके।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10-10 प्रशिक्षक 13 मई मतदान दिवस को प्रातः 5.00 बजे संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निग अधिकारी मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जहां से सहायक रिटर्निग अधिकारी प्रशिक्षकों को सेक्टर अधिकारी के साथ फील्ड में भिजवाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 13 मई को मतदान से 90 मिनट पूर्व प्रत्येक मतदान केंद्र पर माकपोल की प्रक्रिया संपन्न होगी, इसके बाद प्रातः 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान होगा। माकपोल तथा मतदान की प्रक्रिया के दौरान अगर किसी मतदान केंद्र की ईवीएम या वीवीपेट की खराबी की सूचना प्राप्त होती है तो उस मतदान केंद्र पर ईवीएम, वीवीपेट के संचालन में आ रही रुकावट को दुरुस्त करने के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक उपलब्ध रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE