नीमच। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच द्वारा पुराने समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, समाचार कतरनें एवं अनुपयोगी सामग्री की नीलामी 17 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
नीलामी में लकड़ी व लोहे की कुर्सियां, बड़ी लकड़ी की टेबल, गोदरेज टाइपराइटर, डुप्लीकेटिंग मशीन तथा सैमसंग टीवी सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री शामिल है।
इच्छुक व्यक्ति या फर्म 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपनी दरें सीलबंद लिफाफे में जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ ₹2,000 की अर्नेस्ट मनी नगद जमा करना अनिवार्य होगा।
प्राप्त निविदाओं के सीलबंद लिफाफे 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे। समाचार-पत्र, पत्रिकाओं एवं समाचार कतरनों के लिए एक समान दर मान्य होगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें जिला जनसंपर्क कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय, नीमच के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।