BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 7:58 pm
KHABAR : सीएम राइज नीमच केंट में हुआ समर कैंप शुभारंभ, छात्र सीखेंगे कई तरह की निःशुल्क विधाए, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सीएम राइज नीमच केंट में दिनांक 1 मई 2024 को दस दिवसीय समर कैम्प  का शुभारंभ प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन  कर किया। 
इस अवसर पर प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कैम्प विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में अकादमिक गतिविधियों के अतिरिक्त प्रतिभा को पहचान कर उनकी रूचि को निखारने के लिए किया जा रहा है। इसके आयोजन  से विद्यार्थियों में रचनात्मक सृजनशीलता व कला कौशल का विकास होगा साथ ही टीम वर्क, आपसी सामंजस्य, तार्किकता आदि गुणों का विकास भी ‌होता है। 
उप प्राचार्य महेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले विद्यार्थियों को सीखने -सिखाने की इतनी सुविधाएं उपलब्ध नही थी जितनी की आज मिल रही है। इस समर कैम्प में आप अनेक तरह की विधाए नि:शुल्क सीख सकेंगे। आपने बच्चों को पूरी  लगन और मेहनत के साथ आगे बढने की प्रेरणा देते हुए अनेक उदाहरण  दिए। शिविर को पूर्व व्याख्याता सविता चौधरी ने भी संबोधित किया और प्रोजेक्ट के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। 
प्रधानाध्यापिका प्राथमिक मंजुला धीर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रात: 08 से 11 बजे तक आयोजित इस समर कैम्प में 125 विद्यार्थी भाग ले रहे है। समर कैम्प में संगीत में गायन, वादन, खेल में शतरंज, हाकी, कबड्डी, प्रोजेक्ट वर्क में अनेक विधाएं व अन्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैम्प के समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा साथ ही  सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिये जाएंगें। कैम्प कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थियों के लिए  आयोजित किया गया है। 
शुभारंभ समारोह में उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रहलाद पाल, विशाल सोनी, राकेश छीपा सहित सम्पूर्ण स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैम्प संयोजिका सुनीता पाटीदार ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE