BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 11:48 am
KHABAR : बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले ठाकुर जी, भक्तों को दिए दर्शन, ब्रज नंदिनी महिला मंडल की कलश यात्रा के साथ हुआ नानी बाई का मायरा कथा का शंखनाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के महाराणा बंगला, कोर्ट के पीछे तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन ब्रज नंदिनी महिला मंडल के तत्वाधान में किया जा रहा हैं। जिसका शंखनांद बुधवार को बैंड–बाजे और ढ़ोल–ढमाके के साथ निकली कलश यात्रा के साथ हुआ। 03 मई तक प्रतिदिन सांय 07 बजे से 10 बजे तक कथा को कथा वाचक विनोद भैया राठौर अपने श्रीमुख से प्रवाहित करेंगे। 
कथा आरंभ होने के पूर्व ब्रज नंदिनी महिला मंडल की सभी महिला सदस्य तथा महाराणा बंगला की रहवासी महिलाए सिटी रोड़ स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर एकत्रित हुईं। जहां महिलाओं ने ठाकुर जी की विशेष पूजा–अर्चना की, तत्पश्यात ठाकुर जी की शोभायात्रा व कलश यात्रा प्रारंभ हुईं। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड पर भगवान ठाकुर जी के मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखर रहीं थी। जिसके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं चुनरी की साड़ी पहन कर कलश शिरोधार्य करते हुए तथा नृत्य करते हुए चल रहीं थी, वहीं पुरुष कलश यात्रा में सफेद कुर्ता पायजामा में चलायमान थे। कलश यात्रा में कथा वाचक विनोद भैया राठौर अपने हाथों में ठाकुर जी को लिए नगर भ्रमण करवाते हुए चल रहें थे। कलश यात्रा श्री सांवरिया सेठ मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी मार्ग होते हुए महाराणा बंगला स्तिथ कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग पर जगह–जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कथा के प्रथम दिवस बुधवार को कथा वाचक विनोद भैया राठौर ने अपने मुखारविंद से नरसिंह जी की जन्म कथा का वर्णन किया,तथा भोलेनाथ जी की आलौकिक झांकी सजाई गई। 
कार्यक्रम की श्रृंखला में आज 2 मई गुरुवार को नरसिंह जी की भक्ति और नानी बाई की कथा का वाचन होगा, जिसमें विशेष राधा–कृष्ण का महारास रहेगा। इसी तरह 3 मई शुक्रवार को दोपहर 03 बजे श्री सांवरिया सेठ रथ में सवार होकर आकर्षक झाकियों के साथ श्री श्याम मंदिर से रवाना होंगे। जो महाराणा बंगला स्तिथ कथा स्थल पर नानी बाई का भात लेकर आएंगे, आपकों बता दे की नानी बाई का भात श्री खाटूश्याम मंदिर से अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा लाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE