BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 10:37 am
KHABAR : हल्का पटवारी अनिल पटेल  से पीड़ित सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, पढ़े दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर तहसील के ग्राम सनौसी हल्का पटवारी अनिल पटेल  से पीड़ित सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। ग्रामीण जनों ने बताया कि हल्का पटवारी अनिल कुमार पटेल 10 वर्ष से निरंतर हल्का में पदस्थ है और ग्रामीणों से भेदभाव रखकर सैकड़ों से ज्यादा किसानों की जमीन को दूसरे के नाम कर दिया वहीं इस भेदभाव के चलते ग्रामीण किसानो की जमीनों को दूसरों के नाम अधिग्रहण कर दिया। वहीं 20 वर्ष पूर्व का बना  मकान को फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने ही हस्तलिखित आवेदन से अपने सगे संबंधियों के नाम कर दिया. वहीं ग्रामीणों की जमीनों को अपने रिश्तेदारों के नाम कर देने की पटवारी के द्वारा ग्रामीणों को दी गई खुली धमकी। पीड़ित ग्रामीणों ने पूर्व में तहसील एवं कलेक्टर कार्यालय में कई आवेदन दिए लेकिन किसी भी तरह से पीड़ितों को नहीं मिला न्याय.।


फिर एक बार शहडोल जिले में पटवारी अनिल पटेल की मनमानी देखने को मिली मामला तहसील जयसिंहनगर के ग्राम सनौसी हल्का का है  जहां.पीड़ितों की जमीन अपने रिश्तेदारों वा दूसरे के नाम करने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई. पीड़ित ने कई बार क्षेत्रीय विधायक शरद कोल को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई पर क्षेत्रीय विधायक ने मामले को संज्ञान में लेकर कई महीनों पूर्व जिला कलेक्टर को मामले की जांच करा न्याय  दिलाने को लेकर प्रशासन को पत्र के द्वारा अवगत कराया पर आज तक पीड़ित किसानों को न्याय नहीं मिला.।


वहीं मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए जा रहे किसानों के हित में बड़े-बड़े वायदे सब खोखले साबित हो रहे है जहां एक तरफ किसानों को भ्रष्ट पटवारियों के द्वारा स्वयं की जमीन को दूसरे के नाम खुलेआम कर दिए जा रहे और किसान न्याय के लिए दर दर की टोकरे खा रहे पर आज तक ना ही पटवारी पर कोई कार्यवाही हुई और ना ही ग्रामीणों की जमीन वापिस मिली अब कहा गई पेशा एक्ट कानून.।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE