BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 3:20 pm
KHABAR : वृत्ताकार सोयायटी भर्ती में हुई बड़ी गड़बड़ी, जमकर चली सेटिंगबाजी, खूब चला रुपयों का खेल, पढ़े खबर  

Share On:-

 

सीतामऊ। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा लगातार मंदसौर जिले में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा की ओर पहुचता जा रहा है।
हाल ही में सीतामऊ वृत्ताकार सोसायटीओं में प्रबंधक और सहायक प्रबंधक की भर्ती निकाली गई थी । जिसमें पात्र को अपात्र बना दिया गया और अपात्र को पात्र बनाकर भर्ती नियमों को ताक में रखकर नियुक्तियां कि गई। कोई चौकीदार से डायरेक्ट प्रबंधक बन गया तो कोई ऑपरेटर से सहायक प्रबंधक बन गया तो किसी को बीना अनुभव व योग्यता के ही पात्र घोषित कर दिया गया। 

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिम्मेदारो ने पिछले वर्ष के आवेदनों पर संज्ञान न लेते हुए इस वर्ष ताबड़तोड़ तरीके से 15 दिनों में नए आवेदन गुपचुप तरीके से बुलाए गए, जिसकी वजह से बहुत से पात्र लोग आवेदन ही नहीं दे पाए और जिन्होंने दिए उनमें भी बड़ी विसंगतिया सामने आ रही है, जिसकी जांच हो तो कई जिम्मेदारो की नपती हो सकती है तो कई अपात्र घर बैठ सकते है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि यह सभी लक्ष्मी जी की कृपा से हुए हैं, जिसमे जिम्मेदारो ने अपात्र को पात्र बना दिया है और पात्र को अपात्र घोषित कर बाहर कर दिया गया। एक तरफ प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त होगा और पूरे प्रदेश में सुशासन स्थापित होगा दूसरी तरफ जिले में हुई वृत्ताकार सोसायटीओं की भर्ती में लक्ष्मी जी की कृपा से इस तरह पात्र अपात्र का खेल हुआ है? क्या इसकी जांच करवा पाएंगे?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE