BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बांगरोद मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला साहित्‍य परिषद के तत्वाधान में.. <<     KHABAR : 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव और जिला कलेक्टर, जब जारी.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर गुप्‍ता ने रखी खातेगांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गुफा मंदिर भोपाल में हनुमान जी की विशेष.. <<     KHABAR : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिले.. <<     KHABAR : हमीदिया में आभा स्कैन से आसान हुई.. <<     MP WEATHER: मंडला में आंधी से गिरा पेड़, 2 महिलाओं की.. <<     SAWARIYA SETH: मालवा- मेवाड़ के प्रसिद्ध सेठो के सेठ का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा का अबकी बार पांच लाख का टारगेट,.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और कलेक्टर दिनेश जैन,.. <<     Gold Price Today: सोने के दाम में फिर बदलाव, ये है 10 ग्राम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अक्षय तृतीया पर विवाह और जनेऊ संस्कार,.. <<     VIDEO NEWS: जिला अस्पताल में फिर बवाल, बड़ी लापरवाही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 1:18 pm
BIG NEWS : बिपरजॉय तूफान मचा रहा राजस्थान में तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के कई जिलों के लिए अलर्ट, जानिये 24 घंटों में कैसा रहेगा नीमच, मंदसौर व रतलाम का मौसम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। अरब सागर से उठा बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद आज शुक्रवार को राजस्थान पहुंच गया है। तूफान को देखते हुए बाड़मेर और जालोर में रेड अलर्ट है और यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इधर, जैसलमेर में भी आंधी-बारिश जारी है। बाड़मेर और सिरोही में तेज हवाओं की वजह से पेड़ और पोल गिर गए हैं। तूफान के चलते शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर राजस्थान के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के दौरान राजस्थान में 8 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में तूफान 16, 17 और 18 जून को एक्टिव रहेगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी आज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने गुजरात और राजस्थान से लगे हुए मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

राजस्थान से लगे पश्चिमी मध्यप्रदेश के रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में भी तेज हवा और आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर तेज हवा और आंधी के समय घरों से बाहर नहीं निकलने, पेड़ों की शरण नहीं लेने और बड़े तालाबों और बांध पर पर्यटन नहीं करने की अपील आम लोगों से की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE