BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 10:47 am
KHABAR : चलें बूथ की ओर अभियान में कलेक्टर एवं सीईओ ने लिया भाग, अभियान के दौरान कलेक्टर ने वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण कार्य का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम ने चलें बूथ की ओर’’ अभियान में जनपद पंचायत भानपुरा में भाग लिया। अभियान के दौरान कलेक्टर ने वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण कार्य का जायजा लिया। चतुर्थ चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में आज 7 मई से “चलें बूथ की ओर’’ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के माध्यम से बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची का सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता, जो मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर मतदान करेंगे, उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिये मेन-टू-मेन मार्किंग की जा रही है। मतदाता जागरुकता के लिये मतदान केन्द्रों पर स्थानीय खेल प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, महिला रैली, स्व-सहायता समूहों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्थानीय नागरिकों को शपथ/संकल्प पत्र का वाचन, प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साईकिल/मोटर साईकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार करें। साथ ही वोटर इनफॉरमेशन स्लिप प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे, इस बात का बीएलओ विशेष तौर पर ध्यान रखें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE