BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 10:15 am
KHABAR : गांव भैंसाया नागिन की बहू उर्मिला ने अपनी कला का फहराया परचम,  मां सरस्वती के आशीर्वाद से दूरदर्शन केंद्र भोपाल में सुनाया लोक गीत, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले की काला पीपल तहसील के गांव भैंसाया नागिन की बहू उर्मिला ने अपनी कला का फहराया परचम। कहते हैं कि कला या फन किसी खास सुविधा का मोहताज नही होता। इसी उक्ति को उर्मिला ने चरितार्थ किया। उर्मिला अरविंद मेवाडा ने अपनी मेहनत और मां सरस्वती के आशीर्वाद से दूरदर्शन केंद्र भोपाल में सुनाया लोक गीत। उर्मिला एक छोटे से गांव की बहु हे लेकिन लोक गायन में आज उनका कद काफी बड़ा हो गया हे। उनके स्वर बहुत ही मीठे हैं और वे आरोह अवरोह का विशेष ध्यान रखती हे। उन्होंने जहां लोकगीत सुनाया वहीं मतदान के लिए जागरूक करता गीत भी सुनाया। मालवी लोक गीत में उनका स्थान वाकई उत्कृष्ट हे। उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा किया हे। पूछने पर उर्मिला ने बताया कि दूरदर्शन केंद्र भोपाल जाने पर कुछ घबराहट हुई लेकिन गुरु जी का साथ और आशीर्वाद मेरे साथ था तो सब संभव हो पाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, अपने घर वालो और अपने पति अरविंद को दिया। उन्होंने कहा को हमेशा मेरे पति अरविंद मुझे मोटिवेट करते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE