BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 12:48 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बांगरोद मंडल कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत, सीएम ने सभा को किया सम्बोधित, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बांगरोद पहुंचे। जहाँ बंगरोद मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। बांगरोद में मुख्यमंत्री ने सभा स्थल के समीप स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए, उसके बाद मंच से मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। 
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ये बोल रहे है कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में आ जायेगा। इनके लिए लोकतंत्र इसलिए खतरे में है क्यो कि ये गलत काम कर रहे है और जेल जा रहे है। मोदी के जीवन का एक ही लक्ष्य सभी का जीवन सुखमय बनाना है। जिसका खुद का मकान नहीं वह 4 करोड़ आवासों का सपना देख रहा है। मोदी ने हर घर पर नल से जल और गैस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस झूठ बोलने की दुकान है। राहुल गांधी बोलते है कि हमारी सरकार बनाओ, हम गरीबी हटाएंगे। लेकिन पहले सालो तक इनकी सरकार थी, तब नहीं कर पाए तो ये क्या जादू से कर देंगे। भाजपा सरकार ने व्यवस्था की है कि कोई भी बीमार होगा तो उसे आयुष्मान से उपचार मिलेगा। गंभीर बीमारी में आवश्यकता हुई तो कलेक्टर और डॉक्टर तय करके मरीज को हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए अन्य जिले के अस्पताल में भेजेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा आदिवासी अंचल में विकास की धारा लाने का काम कर रही है। 
आमसभा के दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, निर्मल कटारिया, सैलाना विधानसभा प्रभारी दिलीप मकवाना, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार, सह संयोजक भूपेंद्र जायसवाल, रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पण्ड्या मण्डल अध्यक्ष रितेश मालवीय आदि मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE