BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 10:43 am
BIG NEWS : 1 माह पहले मनाया स्वतंत्रता दिवस, हिंदी के पंचांग के अनुसार श्रावण माह के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को मिली थी स्वतंत्रता, पशुपतिनाथ का दुर्वा से श्रृंगार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन मंदसौर में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में 30 दिन पहले ही रविवार को देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंदिर में प्रतिवर्ष हिंदी तिथि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। मंदसौर की संस्था ज्योतिष व कर्मकांड परिषद सन 1985 से इस आयोजन को करती आ रही है। 
मंदिर पुजारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन देश को आजादी मिली थी। इसके बाद सन 1985 से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में हरियाली अमावस्या के एक दिन पहले श्रावण माह की चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
इस दिन भगवान अष्टमुखी महादेव का दूर्वा जल से अभिषेक कर राष्ट्रोन्नति की कामना की जाती है। सकल विश्व में सकारात्मकता का प्रभाव बड़े और सभी प्राणी भूख, भय और भ्रष्टाचार के भय से मुक्त हो कर परस्पर मित्र भाव से रहे, ऐसी प्रार्थना भगवान पशुपतिनाथ से की गई। ये सारा आयोजन आम जन की सहभागिता से संपन्न किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE