BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 8:07 pm
KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से सम्पन्न होने के लिए सम्पूर्ण मतदान दल का समन्वित होकर कार्य करना आवश्यक है– मीणा, जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा ईवीएम लैब के माध्यम से दिये जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया।
क्या है ईवीएम लैब- प्रशिक्षणार्थियों को गुणक्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदाय किये जाने हेतु प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र पर 3 सैद्धान्तिक एवं 3 प्रायोगिक कक्ष तैयार किये गये है, प्रायोगिक कक्ष में समस्त मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम के संबंध में जानकारी प्रदाय किये जाने की व्यवस्था की गई है जिससे ईवीएम संचालन की विभिन्न प्रक्रिया को स्वयं पीठासीन अधिकारी द्वारा किया जा सके।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि समस्त पीठासीन अधिकारी अपने मतदान दल के साथ समन्वय स्थापित करे क्योकि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से सम्पन्न होने के लिए सम्पूर्ण मतदान दल का समन्वित होकर कार्य करना आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों पर 1200 से अधिक वोटर है वहां मतदान दलों मे एक अतिरिक्त पी2 की व्यवस्था की जाएगी। सभी सेक्टर अधिकारियों के साथ रिजर्व दल की उपस्थिति रहेगी, आवश्यकतानुसार उनका प्रयोग किया जा सकता है। मतदान दलों की सुविधा के लिए ई-सारथी एप बनाया गया है जिससे मतदान केन्द्रो पर सुगम पहुंच को सुनिश्चित किया जा सकेगा। गर्मी से बचाव के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्यवस्था की जा रही है जिससे मतदान दल और मतदाता दोनो को ही सुविधा मिल सके। इसी के साथ तनाव मुक्त निर्वाचन हेतु मतदान दलो का एक ध्यान सैशन का भी आयोजन किया गया, जिससे कि मतदान दल तनाव मुक्त हो कर निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराये।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार, मास्टर ट्रेनर्स, समस्त प्रशिक्षणार्थी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE