BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 3:01 pm
KHABAR : श्रीराम जानकी चित्रगुप्त मंदिर कोटरा में विशेष अनुष्ठान, वैदिक ब्राह्मणों ने कराया 1100 हनुमान चालीसा पाठ और गृहशांति महारूद्राभिषेक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। श्रीराम जानकी चित्रगुप्त भगवान मंदिर कोटरा भोपाल में शनिवार को 1100 हनुमान चालीसा पाठ, गृहशांति महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक ब्राह्मण द्वारा विशेष अनुष्ठान कराए गए। मां ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्यास के प्रबंध न्यासी ओ पी श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर के पुजारी मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया।


मां ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्यास के प्रबंध न्यासी ओ पी श्रीवास्तव ने बताया कि श्री राम जानकी भगवान चित्रगुप्त मंदिर के पुजारी के मार्गदर्शन में 1100 हनुमान चालीसा पाठ एवं ग्रह शांति महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश वर्मा, शोभना श्रीवास्तव, निहारिका निगम, सरिता श्रीवास्तव, मुन्नी चतुर्वेदी एवं बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के साथ ही श्रीराम दरबार, पंचमुखी हनुमान, मां दुर्गा, गणेश, गौरी, शिवलिंग, मां सरस्वती व अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्यास द्वारा संचालित इस मंदिर में समय समय पर विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम कराए जाते हैं। समाज के होनहार व प्रतिभावान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनका सम्मान कराया जाता है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराया जाता है। यहां मंदिर के संचालन के लिए न्यास गठित किया गया है।


न्यास के सदस्य प्रबंध न्यासी ओपी श्रीवास्तव, उपाघ्यक्ष डॉ. शेलेंद्र निगम, महासचिव पंकज कुलश्रेष्ठ, प्रचार सचिव दीप श्रीवास्तव हैं। इनके अलावा शोभना श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, जेपी निगम और आरके गुमास्ता द्वारा भी संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE