BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 7:52 pm
NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला की हालत में सुधार, बहन के भाई ने की जीजा के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के भवानीमंडी के समीप पाल्याखेड़ी मे रहने वाले राकेश बंजारा ने थाने में जाकर अपनी बहन व जीजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। आपको बता दे कि डोल्लयाखेड़ी गांव में शुक्रवार शाम को 2 मासूमो की जान माँ द्वारा ले ली गई थी और खुद ने फांसी लगा ली थी लेकिन हॉस्पिटल मे उपचार चलने से माँ की हालत में सुधार हुआ है। जिसको देखते हुए बहन के भाई राकेश ने अपनी बहन व जीजा ईश्वर बंजारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 
थाना प्रभारी मोहन चंद ने बताया कि थाना क्षेत्र के डॉलियाखेड़ी गाँव में शुक्रवार शाम हुई दो मासूम की हत्या के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया था जिनका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव महिला पक्ष के परिजन एवं ग्राम के पटेलो को सौंप दिया गया। जिनका पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बहन के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पूजा के खिलाफ अपने ही बच्चों को मौत के घाट उतारने के आरोप में तथा ईश्वर बंजारा के खिलाफ उसकी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा टीम गठित कर प्रताड़ित करने वाला फरार ईश्वर बंजारा की तलाश में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE