BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संभाग आयुक्त गुप्ता व आईजी पुलिस सिंह ने.. <<     KHABAR : अब निर्वाचन कर्तव्य मुक्ति संबंधी आवेदन.. <<     VIDEO NEWS: PCC CHIEF का दिखा अनूठा अंदाज़, बने पत्रकार,.. <<     KHABAR : जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए उठाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण से पहले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : नवम पट्टधर आचार्य श्री रामेश के सानिध्य.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत स्वीप गतिविधियों का.. <<     BREAKING NEWS: अचानक खजुरी आंजना में हुई जोरदार.. <<     NEWS : तेल फेक्ट्री में चोरी का प्रयास करते दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 6:58 pm
KHABAR : पीएम फसल बीमा योजना के तहत जिले के 2 लाख किसानों को 80 करोड़ का हितलाभ मिला, अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे पशुपतिनाथ लोक का वर्चुअल पूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ एवं रबी 2022-23 की दावा राशि एवं किसान सम्मान निधि की राशि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना एवं स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार पत्र, स्थाई पट्टों एवं अधिकार अभिलेख के वितरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द्वारा ने सतना जिले से सिंगल क्लिक के माध्यम से दावा राशि वितरण की। जिले के कृषकों की सहभागिता हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, मन्दसौर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया शामिल हुवे। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश शर्मा, मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य, उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग राठौर, कृषि वैज्ञानिक चुंडावत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सिसोदिया द्वारा कहा गया पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख 98 हजार 728 किसानों को 80 करोड़ 48 लाख 24 हजार 593 रुपए का हितलाभ आज सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2 लाख 7 हजार 314 किसानों को 41 करोड़ का हितलाभ आज मिला है। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान ही मंच से सीएम आवासीय भू अधिकार योजना, नगरीय भू अधिकार योजना, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को पट्टे एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

विधायक सिसोदिया ने कहा कि कल 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य का भूमि पूजन वर्चुअल माध्यम से कल प्रातः 11 बजे करेंगे। जिसमें जिले के संत जन भी शामिल होंगे। इस लोक निर्माण के लिए प्रारंभिक स्तर पर 25 करोड रुपए की राशि खर्च होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक आदर्श बीमा योजना कहलाती है। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। प्राकृतिक आपदा के कारण जब फसल नष्ट हो जाती है, तो बीमा कंपनी उसका लाभ प्रदान करती है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से भी किसानों को लाभ मिल रहा है। अब मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में भी 4 हजार के स्थान पर 6 हजार मिलेंगे। किसी भी राज्य में पीएम निधि के साथ-साथ सीएम निधि नहीं मिल रही है। मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है। जहां पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि भी किसानों को मिल रही है। स्वामित्व योजना के माध्यम से अब मकान का हक भी मालिक को दिया जा रहा है। अपने मकान के अधिकार का लाभ देने का काम भी प्रधानमंत्री ने किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE