BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का अफजलपुर थाना और 5 हजार.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की नई आबादी थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल अपनी स्थापना के 50 साल.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में फिर लौटी रौनक,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग व.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में गहराया पेयजल संकट, अब चिल्ड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शहर के डॉल्फिन स्वीमिंग पूल में हुआ.. <<     NEWS : अपने अंतिम समय में सेवा, सत्संग और साधना से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही प्रेमलता पामेचा, परिवार में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निंबाहेड़ा थाना पुलिस और नीमच.. <<     NEWS : पीजी कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के.. <<     NEWS : राष्ट्रीय महाकाल सेना की बैठक सम्पन्न,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मीडियावाला के डॉ बटवाल का सप्रे.. <<     VIDEO NEWS: जिला अस्पताल में दो गुटों में जमकर चले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 5:22 pm
KHABAR : कांग्रेस ने 75 पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान कराने की मांग, कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप- पुलिस और प्रशासन अफसरों ने कराया फर्जी मतदान, पढे़ खबर

Share On:-

भिंड। मध्य प्रदेश की भिंड-दतिया लोकसभा सीट क्रमांक 2 पर बीते 7 मई को आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने फर्जी मतदान कराया है। यह आरोप एक प्रेसवार्ता कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने एक प्रेसवार्ता में लगाया। उन्होंने बताया कि फर्जी मतदान की शिकायत चुनाव आयोग में की गई है। इसके साथ ही 77 पोलिंग बूथों पर पुर्नमतदान की मांग की है।


बुधवार को भिंड में कांग्रेस बरैया ने मीडिया के समक्ष लहार, मेहगांव और रावतपुरा थाना पुलिस पर सीधा आरोप लगाया है। वहीं एसडीएम, एसडीओपी व अन्य अफसरों पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन अफसरों ने मुझे हराने के लिए् भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम किया। उन्होंने कहा कि भिंड दतिया सीट पर कांग्रेस 2 लाख 25 हजार से जीत रही थी। इन अफसरों ने बीजेपी के लोगों के साथ मिलकर करीब 75 हजार वोट बीजेपी के पक्ष में डलवाएं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भिंड दतिया लोकसभा सीट पर अभी भी डेढ़ लाख वोटों से जीत रही है।


उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा किपुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों के अंदर घुसकर भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में फर्जी मतदान कराया गया है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा जो वक्तव्य दिया गया था कि यदि मंत्रियों के क्षेत्र में बीजेपी हारती है तो उनको मंत्री पद से हटा दिया जाएगा और जिन विधायकों के क्षेत्र में बीजेपी जीतेगी उनको मंत्री पद दिया जाएगा, इसी बयान के चलते भाजपा के सभी मंत्री और विधायकों ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में फर्जी मतदान कराया।


कांग्रेस प्रत्याशी बरैया ने पूरे भिंड जिले में फर्जी मतदान की बात कही। वहीं कुछ थाना प्रभारियों के उन्होंने नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं। साथ ही चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी में भी तथ्यों की जांच कर सकता है। जब मीडिया ने सबूत मांगें तो कांग्रेस कमेटी के लोग कोई सबूत पेश नहीं कर सके। हालांकि वे अपना दावा पेश करते करते हुए आरोप लगाते रहे और कहा कि इस समय लोकतंत्र खतरे में है और मीडिया की सहायता से ही उसे बचाया जा सकता है।


वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्रों से बाहर निकाल कर फर्जी मतदान कराया गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के आसपास के और गांव के मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में फर्जी मतदान किया गया। और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE