BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 5:24 pm
KHABAR : 75 ट्रैक्टर के साथ विशाल रैली निकाल कर मतदाता जागरुकता हेतु की अनूठी पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में पेटलावद में एक विशाल ट्रैक्टर रैली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल राठौर के नेतृत्व में निकाली गई। मतदाता जागरूकता हेतु की गई इस अनूठी पहल रूपी ट्रैक्टर रैली को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से एसडीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस ट्रैक्टर रैली में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र के लगभग 75 ट्रैक्टर अपनी साज सज्जा एवं मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स बैनर के साथ सम्मिलित हुए।
ट्रैक्टर रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी पंचायतों के कर्मचारीगण ट्रैक्टर रैली के साथ मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नारे लगाते हुए नजर आए। ट्रैक्टर रैली शहर के मुख्य मार्ग से हो कर श्रद्धांजलि चौक होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। जहां एसडीएम के नेतृत्व में सीईओ जनपद राजेश दीक्षित द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों तथा ट्रैक्टर चालक कृषकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। अंत में एसडीएम पेटलावद द्वारा सभी ट्रैक्टर चालकों/कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE